केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के प्रयास सफल, सुरसुरा में बनेगा वीर तेजाजी महाराज का भव्य पैनोरमा 

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के प्रयास सफल, सुरसुरा में बनेगा वीर तेजाजी महाराज का भव्य पैनोरमा 

किशनगढ़ (अजमेर) – केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से सुरसुरा में वीर तेजाजी महाराज का पैनोरमा बनाने की स्वीकृति मिल गई है। राजस्थान सरकार ने इसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित कर दिया है। इस फैसले के लिए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और वित्त मंत्री का आभार जताया।  

सुरसुरा, जो वीर तेजाजी महाराज की निर्वाण स्थली है, श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र है। पैनोरमा के माध्यम से उनके जीवन, गौ रक्षा और सत्य के प्रति उनके समर्पण को आधुनिक तकनीकों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।  

इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने निंबार्क तीर्थ और किशनगढ़ में धार्मिक स्थलों के विकास कार्य करवाए हैं। सुरसुरा में बनने वाला यह पैनोरमा लोकदेवता तेजाजी महाराज के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। इस घोषणा से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है।