Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
बीकानेर

लूनकरणसर में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, 8 घरेलू सिलेंडर जब्त

द्वारा Jaipur Times

बीकानेर, 20 सितंबर: लूनकरणसर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। एनएच-62 पर हंसेरा के पास स्थित रामा होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके से 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही, राकेश पुत्र लीलाराम को अवैध रूप से गैस भरते हुए पकड़ा गया। जब्त सिलेंडरों को लूणकरणसर गैस एजेंसी को सौंप दिया गया, जहां उन्हें राज्यादेश की पालना के अनुसार सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।