Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
NEEM KA THANA

पूर्व मंत्री बाजिया ने वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर गायों को खिलाया गुड़ 

द्वारा Jaipur Times
पूर्व मंत्री बाजिया ने वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर गायों को खिलाया गुड़ 


जयपुर टाइम्स 
कांवट(निस)। क्षेत्र के सोनगिरी बावड़ी खंडेला पर पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का जन्म दिवस केक काटकर मनाया। साथ ही श्री कृष्ण गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया और खण्डेला उप जिला अस्पताल में रोगियों का फल वितरण किया। राजे के जन्मदिन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व मंत्री बाजिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए वर्तमान में खण्डेला की जनता के साथ हो रहे अत्याचार, बढ़ रही जनसमस्याओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधी सीताराम ऐचरा, ज्ञानाराम सैनी, पूर्व सरपंच गिरधारीलाल मंगावा, रघुनाथ महला, रघुनाथ धूड़, राजू बाजिया, मुकेश बाजिया, मोहनलाल कुलड़िया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी रामेश्वरलाल ऐचरा, कानाराम यादव, राजेन्द्र पारीक, मदनलाल वर्मा, पुष्कर वर्मा, सहकारी अध्यक्ष शिशपाल बाजिया, रामेश्वर सींगड़, रामेश्वर कालीरावणा, किसान संघ तहसील अध्यक्ष झाबर बाजिया, मण्डल अध्यक्ष रंगलाल स्वामी, खण्डेला नेताप्रतिपक्ष नेमीचन्द कुमावत, मदनलाल कुमावत, शंकरलाल लाटा, कुम्भाराम सैनी, बिमला चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।