Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
नागौर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा रोल के ग्रामीणों का प्रदर्शन, आन्दोलन की चेतावनी। अघोषित बिजली कटौती ओर फाल्ट से लम्बे समय से परेशान है ग्रामीण। जायल थानाधिकारी व एक्सईन भाटी पहुचे मोके पर ग्रामीणों को दिया आश्वासन।

द्वारा Jaipur Times


सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

जायल- ग्रामीण क्षेत्र में लोड के नाम पर बिजली विभाग द्वारा मनमर्जी से घण्टो बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने रोल सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने बताया कि रोल जीएसएस से जुड़े गांवों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे हर वर्ग परेशान हो चुका है । बिजली विभाग कर्मचारियों द्वारा फोन नही उठाते ओर फाल्ट की समस्या तीन तीन दिन तक बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया समय रहते समस्या का समाधान नही हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन किया जायेगा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जायल थानाधिकारी छीतरमल व एक्सईन आर आर भाटी मोके पर पहुचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।