बसों की समस्या का हुआ समाधान: उप मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश, यात्रियों को मिलेगी राहत

बसों की समस्या का  हुआ समाधान: उप मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश, यात्रियों को मिलेगी राहत

रानोली, पलसाना: कस्बे में यात्रियों को प्रतिदिन बसों के अभाव में घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे जनहित में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को हल करने के लिए, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष सिंह बिजारनिया, मदन जांगिड़, और ललित अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, पलसाना के अंदर रोडवेज बसों के संचालन का आदेश जारी करवा दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल ने इस आदेश के लिए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश दाधीच, और परिवहन निदेशक ज्योति (यातायात), जयपुर मुख्यालय का आभार व्यक्त किया। इस समस्या के समाधान से यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और यातायात सुविधाओं में भी सुधार होगा।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष सिंह बिजारनिया ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री से मिलने पर उन्हें तुरंत कार्रवाई का आश्वासन मिला और आदेश जारी करवाया गया। इस कदम से पलसाना के निवासियों को अब यात्रा में होने वाली असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।