चेयरमैन सैनी ने पालिका मंडल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यो का दिया ब्यौरा..

चेयरमैन सैनी ने पालिका मंडल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यो का दिया ब्यौरा..

पालिका में पार्षदगणों की तीन टीम हो रखी है-राज्यमन्त्री गुढा


उदयपुरवाटी। नगरपालिका मंडल उदयपुरवाटी के 2 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमन्त्री राजेन्द्र सिंह गुढा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  चेयरमेन रामनिवास सैनी ने की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पार्षद अब्दुल अजीज कच्छावा, राजेन्द्र प्रसाद मारवाल, पार्षद रूबीना, शिवप्रसाद चेजारा, दौलत सैनी, प्रेमलता शर्मा, पार्षद दशरथ सिंह शेखावत, ईओ सुरेश वर्मा, जेईएन अनिल कुमार थे।अतिथियो का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में  पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी ने 2 वर्ष में कस्बे में करवाये गए विकास कार्यो का ब्यौरा दिया। साथ ही पालिका में वर्तमान में बजट नही होने से विकास कार्यो  में कमी आने की बात कही।चेयरमैन रामनिवास सैनी ने बताया कि पालिका मंडल के दो साल  के कार्यकाल में कस्बे में कई काम हुए हैं। तेरह सो से अधिक लोगों को पट्टे वितरित किये गए हैं। तीन करोड़ के सीसी सड़क व नाली निर्माण के काम हुए हैं। गंदे पानी की समस्या के लिए जमात स्थित झुंझुनूं रोड के दोनों तरफ एक करोड़ से भी अधिक राशि के 2 बड़े नालों का निर्माण किया गया। कचरा निस्तारण के लिए एक करोड़ से अधिक का प्लांट लगाया गया है। शाकंभरी रोड पर गौरव पथ और सरकारी कॉलेज से गोरिया रोड तक डबल सड़क का काम चल रहा है। कस्बे में रोशनी व्यवस्था को लेकर साढ़े तीन सौ विद्युत पोल व लाईटे  लगाई गई हैं। पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी ने मंत्री गुढा को बताया कि नगरपालिका के पास मृत पशु डालने के लिए कोई स्थाई जमीन नहीं है एंव नगरपालिका का भवन नहीं है एंव कस्बे की सीमाओं पर 4 स्वागत गेट बनवाने के लिये पालिका में बजट सेंक्शन करवाने की मांग की।
ततपश्चात राज्यमन्त्री गुढा ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य करवाये गए है कुछ पक्ष व विपक्ष पार्षदो के साथ चेयरमैन रामनिवास सैनी से खींचतान को लेकर राज्यमन्त्री गुढा ने कहा कि पार्षदो को लक्ष्मण रेखा को लांघना नही चाहिये। पालिका में पार्षदगणों की 3 प्रकार की टीम बनी हुई हैं।साथ ही चेयरमैन सैनी को भी कहा कि आप सभी पार्षदो की बात  गहनता से सुने क्योंकि सदन में भी विपक्ष को सामने बैठाया जाता है और वो सिर्फ कमियां निकालने का काम करते हैं और उसको पूरा करने का काम सरकार का होता है। ओर आपस की खींचतान में क्षेत्र का विकास नही हो सकता।
बॉक्स
एडीजे कोर्ट खोलने की मांग..
उदयपुरवाटी कोर्ट परिसर में एडीजे कोर्ट खोलने को लेकर वकीलों ने राज्यमन्त्री गुढा को ज्ञापन सौंपा। एडीजे कोर्ट को लेकर वकीलों ने कई दिनों से कार्य का बहिष्कार कर रखा था।जिसपर गुढा ने कहा कि कार्य न करने से समस्या का हल नही होगा। आपकी मांग को पूरी करने की पूरी कोशिश करने की बात कही।
बॉक्स-
उपाध्यक्ष समेत कई पक्ष व विपक्ष के पार्षदो ने कार्यक्रम से बनाई दूरियां-
पालिका मंडल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह  में उपाध्यक्ष रुखसाना बानो समेत कई पक्ष व विपक्ष के पार्षदो ने कार्यक्रम में शिरकत नही की। करीब 8 महीनो से पालिका में चेयरमैन व कुछ पक्ष व विपक्ष पार्षदों  के बीच खींचतान के चलते पालिका बोर्ड चर्चे में रहा हैं।