राजस्थान
शुभम खंडेलवाल को मिली पीएचडी की उपाधि
द्वारा Jaipur Times

राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर किया शोध कार्य
किशोरी/अलवर। राजस्थान विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग के शोधार्थी शुभम खंडेलवाल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। शुभम खंडेलवाल गांव सूरतगढ़, अलवर के निवासी हैं तथा वर्तमान में बुध विहार, अलवर में निवासरत हैं। वे वीना गुप्ता एवं प्रदीप कुमार गुप्ता के पुत्र हैं।शोधार्थी शुभम खंडेलवाल ने प्रो. भवानी शंकर शर्मा के निर्देशन में “राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की समस्या एवं विश्लेषण: चयनित पाँच जिलों के संदर्भ में” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।शुभम खंडेलवाल को पीएचडी की उपाधि मिलने पर उनके परिवार, ग्रामीणों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
