Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दादर धाम में सामूहिक योगाभ्यास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

द्वारा Jaipur Times
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दादर धाम में सामूहिक योगाभ्यास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जयपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर ग्रामीण के रामपुरा-जालसू उपखंड क्षेत्र स्थित दादर धाम, जयरामपुरा पंचायत में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख एवं पीसीसी महासचिव मोहन डागर ने उपस्थित लोगों के साथ योग करते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक नागरिक को इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

योग कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, उपखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और स्वच्छ समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

प्रतिक्रियाएं

1 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।