Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल तट के पास डूबा जहाज, 640 कंटेनर्स में थे खतरनाक केमिकल; कैल्शियम कार्बाइड से समुद्री जीवन पर संकट

द्वारा Jaipur Times
केरल तट के पास डूबा जहाज, 640 कंटेनर्स में थे खतरनाक केमिकल; कैल्शियम कार्बाइड से समुद्री जीवन पर संकट

केरल के पास अरब सागर में एक बड़ा पर्यावरणीय खतरा मंडरा रहा है। 25 मई को एक लाइबेरियाई जहाज समुद्र में डूब गया, जिसमें 640 कंटेनर्स खतरनाक केमिकल्स और तेल से भरे थे। इनमें 12 कंटेनर्स में कैल्शियम कार्बाइड था – वही रसायन, जिसका एक छोटा टुकड़ा भी कमरेभर आमों को पकाने के लिए काफी होता है। इससे निकलने वाली एसिटिलीन गैस इंसान और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद जहरीली मानी जाती है।

अब चिंता यह है कि ये कंटेनर्स समुद्र में लीक हो सकते हैं या तटों तक बहकर आ सकते हैं। कुछ कंटेनर्स पहले ही केरल के तटों पर मिल चुके हैं, जिन्हें लेकर प्रशासन और पर्यावरण विशेषज्ञ सतर्क हो गए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समुद्र में कैल्शियम कार्बाइड या अन्य केमिकल्स घुलते हैं, तो यह समुद्री जीवन, मछलियों और प्रवाल भित्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही यह मछली खाने वाले लोगों की सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है।

कोस्ट गार्ड और एनवायरनमेंट एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जहाज के मलबे की निगरानी कर रही हैं। मामले को लेकर जांच शुरू हो गई है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

केरल तट के पास डूबा जहाज, 640 कंटेनर्स में थे खतरनाक केमिकल; कैल्शियम कार्बाइड से समुद्री जीवन पर संकट