Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत ने बढ़ाई परमाणु ताकत, अब पाकिस्तान से 10 ज्यादा बम: 2 साल में बनाए 16 न्यूक्लियर हथियार, चीन की चुनौती या रणनीतिक बदलाव? SIPRI रिपोर्ट से खुलासा

द्वारा Jaipur Times
भारत ने बढ़ाई परमाणु ताकत, अब पाकिस्तान से 10 ज्यादा बम: 2 साल में बनाए 16 न्यूक्लियर हथियार, चीन की चुनौती या रणनीतिक बदलाव? SIPRI रिपोर्ट से खुलासा

भारत ने अपनी परमाणु क्षमताओं में बड़ा इजाफा किया है और अब उसके पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु बम हैं। स्वीडन के स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास जनवरी 2025 तक 180 न्यूक्लियर हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास लगातार तीसरे साल 170 ही बम हैं। 2023 में भारत के पास 164 और 2024 में 172 बम थे, यानी दो साल में 16 परमाणु बम जोड़े गए। भारत अब आधुनिक तकनीक जैसे कैनिस्टराइज्ड मिसाइल और MIRV सिस्टम पर काम कर रहा है, जो एक मिसाइल से कई टारगेट को भेद सकती है। साथ ही अग्नि-5 मिसाइल और INS अरिघात पनडुब्बी जैसी व्यवस्थाएं भारत की जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हमले की क्षमता को तीनों मोर्चों पर मजबूत कर रही हैं। यह विस्तार केवल पाकिस्तान नहीं, बल्कि चीन की बढ़ती सैन्य ताकत से निपटने की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

भारत ने बढ़ाई परमाणु ताकत, अब पाकिस्तान से 10 ज्यादा बम: 2 साल में बनाए 16 न्यूक्लियर हथियार, चीन की चुनौती या रणनीतिक बदलाव? SIPRI रिपोर्ट से खुलासा