Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

पंजाब बंद: हाईवे-रेलवे ट्रैक जाम, डेढ़ सौ ट्रेनें रद्द 

द्वारा Jaipur Times
पंजाब बंद: हाईवे-रेलवे ट्रैक जाम, डेढ़ सौ ट्रेनें रद्द 


एजेंसी
चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को किसानों ने अपने पंजाब बंद के आह्वान के तहत जगह-जगह प्रदर्शन किया, जिसका प्रदेश में व्यापाक असर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान ने 140 जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक को जाम किया। इस दौरान अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा व मोहाली में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को भी धरने लगाकर किसानों ने जाम कर दिया। पठानकोट और जम्मू कश्मीर को जाने वाले रास्ते में पड़ते बॉर्डर क्षेत्र में कथलोर पुल को भी किसानों ने बंद कर दिया, जिस कारण पंजाब का जम्मू-कश्मीर से संपर्क कट गया। किसानों व व्यापारियों में बाजार बंद करने को लेकर लुधियाना में बहस भी हुई। यहां चौड़ा बुजार खुला रहा। इसी तरह परेशानी झेल रहे यात्रियों ने भी किसानों का विरोध किया और आरोप लगाया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी लोगों को भी जाने नहीं दिया गया। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसी की जबरदस्ती दुकानें नहीं बंद करवानी पड़ी। व्यापार मंडल, आढ़ती एसोसिएशन, जत्थेबंदियों और यूनियनों का समर्थन मिला। 140 जगहों रेलवे व हाईवे को जाम किया गया और 270 जगहों पर प्रदर्शन भी हुआ। किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने वंदे भारत समेत 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और दर्जनों को री-शेड्यूल भी किया गया। देर शाम टिकट का रिफंड भी जारी कर दिया गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।