नेक कमाई समूह के प्रयास से जरूरतमंद महिलाओं को दी साडिय़ां

नेक कमाई समूह के प्रयास से जरूरतमंद महिलाओं को दी साडिय़ां


- प्रतिभावान बेटियों का किया सम्मान
अलवर। नेक कमाई समूह की ओर से डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट के सहयोग से आत्मविश्वास केन्द्र दुर्गा कॉलोनी में शुक्रवार को जरूरतमंद महिलाओं को साडिय़ां वितरित की गई और प्रतिभावान बेटियों को सूट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी दौलतराम हजरती ने इन महिलाओं को साडिय़ा वितरित की। इस केन्द्र पर सर्वश्रेष्ठ सिलाई सीखने वाली बेटियों को सूट व प्रमाण पत्र देकर सममानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार से प्रचारक कुंती अग्रवाल ने की। संचालन गुरप्रीत सिंह निकका ने किया। 
कार्यक्रम में नेक कमाई समूह के कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कहा कि हमारी टीम कच्ची बस्तियों में आत्मविश्वास केन्द्र संचालित कर रही हैं। जिनमें स्वावलंबन के लिए सिलाई और अन्य कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन केन्द्रों के आसपास रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े और राशन किट दिए जा रहे हैं। यह पुनीत कार्य नियमित चल रहा है। जिसमें डॉ. गोपाल राय चौधरी चेरिटेबल ट्रस्ट, खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट, आलमचंद भाटिया व सतीश भाटिया ट्रस्ट सहयोग कर रहे है। इन केन्द्रों पर 'एक प्रयास' संस्था की ओर से भी महिलाओं की सहायता की जाएगी। 'एक प्रयास' संस्था की अध्यक्ष अरुणा देवड़ा ने इन आत्मविश्वास केन्द्रों की सराहना की है। 
इस अवसर पर भारत विकास परिषद अरावली के सचिव मधुर अग्रवाल, अजय आनंद गोयल, डा. सत्यभान यादव और मीना तनेजा आदि उपस्थित थे। 
संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल व संचालिका मीनू अग्रवाल ने  बताया कि इन केन्द्रों पर बेटियों में सुसंकारों की भी शिक्षा दी जा रही है।