बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान व महंगाई राहत सम्मेलन का आयोजन

बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान व महंगाई राहत सम्मेलन का आयोजन


बिजौलियां।कांग्रेस के जिला स्तरीय बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान व महंगाई राहत सम्मेलन का आयोजन बस स्टैंड के पीछे किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के साथ ही राजस्थान सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद  शाहिद,राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रामदत्त मीणा ,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी,उप प्रधान कैलाश धाकड़,जिप सदस्य अंकित तिवाड़ी,विधानसभा यूथ अध्यक्ष रामफूल धाकड़ व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।