शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्यवाही : दुध, धी और स्कीम्ड मिल्क पाउडर समेत 6 सैपंल लिए।

                                        शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्यवाही : दुध, धी और स्कीम्ड मिल्क पाउडर समेत 6 सैपंल लिए।
                                        शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्यवाही : दुध, धी और स्कीम्ड मिल्क पाउडर समेत 6 सैपंल लिए।

जालम सिंह ऊण  *

गजानंद मिल्क प्रोडक्ट प्रा.ली. भागली से मिलावट होने के संदेह पर 2 हजार 449 किलो स्कीम्ड मिल्क पाउडर सीज।


जालोर  :-शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान एवं जिला कलेक्टर पूजा पार्थ के निर्देशानुसार  खाद्य सुरक्षा विभाग जालोर द्वारा जिले में नियमित कार्यवाही की जा रही है। इसी संदर्भ में खाद्य सुरक्षा दल ने भागली जालोर एवं गुडा बालोतान में कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमाशंकर भारती ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मंगलवार को आस्था दुध डेयरी गुडा बालोतान एवं गजानन्द मिल्क प्रोडेक्ट प्रा. लि. भागली जालोर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता की जांच हेतु आस्था दुध डेयरी गुडा बालोतान से दुध एवं घी के एक एक सैपंल जांच हेतु लिए गये एवं गजानन्द मिल्क प्रोडक्ट प्रा. लि. भागली जालोर से धी के 3 सैपंल एवं स्कीम्ड मिल्क पाउडर का 1 सैम्पल जांच हेतु लिया गया। वहीं स्कीम्ड मिल्क पाउडर मिलावटी होने के संदेह पर 2 हजार 449 किलो स्कीम्ड मिल्क पाउडर मौके पर ही सीज किया गया। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाएं गए है, जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।