भारत विकास परिषद् की एक दिवसीय कार्यशाला का मेड़ता में हुआ आयोजन डीडवाना शाखा के पदाधिकारी ने भी लिया भाग, पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कर्तव्यों के बारे मे दी जानकारी

भारत विकास परिषद् की एक दिवसीय कार्यशाला का मेड़ता में हुआ आयोजन डीडवाना शाखा के पदाधिकारी ने भी लिया भाग, पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कर्तव्यों के बारे मे दी जानकारी

डीडवाना। भारत विकास परिषद् शाखा मेड़ता द्वारा मेड़ता सिटी के पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित होटल क्लेनटन इन में एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद् के प्रान्तीय महासचिव विश्वबन्धु गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में नागौर, डीडवाना, कुचामन, बीकानेर शाखा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यशाला का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। भारत विकास परिषद् डीडवाना शाखा मिडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्रीय सचिव नृत्यगोपाल मित्तल व विनोद सैन, प्रान्तीय अध्यक्ष रितेश अरोड़ा, प्रान्तीय महिला संयोजिका डॉ. दीप्ति वाहल, प्रान्तीय महासचिव विश्वबन्धु गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव महिला शशि चुग, आयोजन शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बिडला अतिथियों के रूप मे मंचस्थ थे। इस दौरान डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने भारत विकास परिषद् के सदस्यों को उनके दायित्वों व कर्तव्यों के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारी समझकर व्यक्ति निर्माण कर राष्ट्र निर्माण मे सहयोग करना होगा। वहीं विनोद सैन ने कहा कि भारत विकास परिषद् की स्थापना 10 जुलाई 1963 को सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, सर्मपण के उद्देश्य की गई। इस दौरान रितेश अरोड़ा, नृत्यगोपाल मित्तल, विश्वबन्धु गुप्ता ने भी पर्यावरण संरक्षण, गुरूवंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानों प्रतियोगिता सहित भारत विकास परिषद् के बारे में विस्तृत जानकरी दी। इस दौरान कार्यशाला में डीडवाना शाखा सचिव सुरेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बगडिय़ा, क्षेत्रीय सचिव विनोद सैन, शम्भूसिंह गौड़, महावीर सिंह चौहान, लोकेश अग्रवाल, दिनेश गहलोत, कैलाश सोलंकी, रामगोपाल बंजारा, अमरीश माथुर, कमलेश खींची, भुवनेश कुमार शर्मा ने भी भाग लिया एवं भारत विकास परिषद् के कार्यो के बारे मे जानकारी प्राप्त की।