शहीद सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जन्म-जयन्ती

शहीद सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जन्म-जयन्ती

नागौर ..शिवसेना जिला प्रमुख नारायण राम बिडियासर की अध्यक्षता में महान क्रान्तिकारी शहीद सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जन्म-जयन्ती व हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की 97 वीं जन्म-जयन्ती डेह स्थित बालाजी मंदिर में बङे ही धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अनिल औझा ने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी बताई व उनके आदर्शों का अनुशरण करते हुए राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए देश हित के कार्यो को करते रहें। नारायण राम बिडियासर ने हिन्दू ह्रदय सम्राट माननीय बाला साहेब की जीवनी के बारे में विस्तृत विचार रखे और बताया कि बाला साहेब के मुँह से निकले हुए प्रत्येक शब्द देश और दुनियाँ की मीडिया में प्रमुखता से छपते थे। क्योंकि उनका एक-एक शब्द राष्ट्र हित का होता था या आमजन हितार्थ एवँ बेहद उपयोगी होता था। उन्होंने कहा था कि शिवसेना 80 प्रतिशत सामाजिक कार्य व 20 प्रतिशत राजनीति संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए करेंगे। हेमाराम लोमरोङ ने कहा कि ऐसी महान आत्माओं को युगों-युगों तक याद किया जायेगा। महादेव दन्तुसलिया व बाबूलाल ने सुभाष चन्द्र बोस व बाला साहेब ठाकरे के गगनभेदी जयकारे के साथ छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये। इस दौरान डेह बाला धाम महन्त प्रकाश जी महाराज,  शिवसेना जिला प्रमुख नारायण राम बिडियासर, हेमाराम लोमरोङ, अनिल औझा, अमित औझा,सुरेश लटियाल, राजेंद्र बिडियासर, गगन, गणेश मेघवाल, राजवीर, श्रवणराम व अनेक महिलाएं भी उपस्थित रही।