मोदी के नेतृत्व मे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है - प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी 

मोदी के नेतृत्व मे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है - प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी 


(स्थानीय नेतृत्व की मांग उठी)

देवली 7 जुलाई, भाजपा का मुख्य उद्देश्य मूल्य आधारित राजनीति की करना है। इज्जत, पद, प्रतिष्ठा, मान, सम्मान स्थाई नहीं है यह सब परिवर्तनशील है उक्त कथन राज्य के पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के नवमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष डा.प्रभुलाल सैनी ने कहे। गुरूवार की देर शाम को देवली भाजपा मण्डल की ओर से अग्रवाल विश्राम गृह मे सैनी का अभिनन्दन समारोह रखा गया था । भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणावत की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा के जिला,स्थानीय एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने सैनी का स्वागत किया वही युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा की अगुवाई मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया ।
 कार्यक्रम की शुरूआत मे पूर्व मंत्री सैनी ने  अपने संबोधन मे बीजेपी के दिवंगत स्थानीय नेताओं को याद किया एवं 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की बाद मे उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोिधत करते हुए कहा की भाजपा में प्रत्येक नेता पार्टी का सिपाही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का नाम रोशन हुआ है। बीजेपी सिद्धांतवादी पार्टी है, जिसका उद्देश्य हर वर्ग व व्यक्ति को साथ लेकर चलना है। बीजेपी 80 करोड़ कार्यकर्ताओं की विशाल पार्टी है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति व कार्यकर्ता का सम्मान होता है। राष्ट्रीय एकात्मता व पंच निष्ठा पार्टी का मूल सिद्धांत है। बीते 9 साल के केंद्रीय नेतृत्व की सरकार में भाजपा ने इन्हीं पंच निष्ठ सिद्धांतों के आधार पर काम किया है। जिस का डंका विश्व में गूंज रहा है। राजनीति धंधा नहीं है, बल्कि जनहित का एक धर्म है। पार्टी का विजन 2023 व 24 लक्ष्य है। जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने स्वयं को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जो कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मान दिया है, यह उनका खुद का सम्मान ना होकर, बल्कि भाजपा के प्रतीक चिन्ह कमल का सम्मान है। जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का सदुपयोग करने की भी नसीहत दी। साथ ही नकारात्मकता से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि राजनीति के अर्थ बदल गए हैं। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणावत ने प्रदेश उपाध्यक्ष सैनी से आगामी विधान सभा के चुनाव मे स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता देकर बाहर से आने वाले पैराशूटी नेताओ से  क्षेत्र काे मुक्त करवाये जाने की मांग की साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।  भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा ने संबोधित करते हुए आने वाले दिनो मे कडी मेहनत के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया व कांग्रेस सरकार की विफलताओ से जनता को अवगत करवाते हुए भाजपा का साथ देने के लिये लोगो से अपील करने की बात कही। इस दौरान भाजपा मंडल, भाजयुमो देवली, खाद बीज व्यापार संघ देवली, रीको एरिया, जिला वैश्य महासम्मेलन, सांवरिया सेठ समिति समेत कई संगठनों की ओर से लोगों ने सैनी का माल्यार्पण व साफा बंधाकर स्वागत किया।  स्वागत सम्मान के दौरान भाजपा नेता सत्यनारायण माहेश्वरी, उमाशंकर खुटेटा, शिखर चंद जैन,रामेश्वर धाकड़, यज्ञेश दाधीच, नवल चतुर्वेदी, अशोक दुबे, राजकुमार कोठारी, तनसुख बेरवा, छीतर डागर, महेश मंगल,सुरेंद्र डीडवानिया, महावीर कुमार जैन, विमल जैन, अशोक विजय, भैरू खत्री, राधेश्याम मालू, सुमित गौतम, राकेश ओसवाल, सुरेश अग्रवाल, बाबूलाल जांगिड़, राजीव गोयल, पदम चंद जैन,सुनील जैन, बालकिशन मालू, किशन चावला, मोहन सैनी अमोलक जांगिड़ समेत सैकड़ों  कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।