कुमावत महापंचायत 21 मई 2023 की महारैली को लेकर किया आगाज     

कुमावत महापंचायत 21 मई 2023 की महारैली को लेकर किया आगाज     


                                                         चौमू निस। कुमावत महापंचायत 21 मई 2023 की आयोजित होने वाली महारैली  मुकेश वर्मा सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी  राजस्थान , ललित तुनवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजस्थान ,डीडी कुमावत पूर्व जिलाध्यक्ष जयपुर देहात भाजपा, चेतन्य धुंधारिया ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, छोटेलाल कुमावत कुमावत राष्ट्रीय महासमिति सदस्य, चौथमल कुमावत जिलाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जयपुर द्वितीय, रामचंद्र  भूरोदिया बिल्टी उत्तरी पूर्वी जोन सदस्य,  रामपाल जलिंद्रा सचिव कृषि विभाग,बी एल कुमावत उपनिदेशक कृषि विभाग ,अमरचंद मंडावरा महापंचायत प्रवक्ता के सानिध्य एवं  गोविंदगढ़ के पूर्व सरपंच मालचंद कुमावत की अध्यक्षता में मीटिंग बिंदायक गार्डन गोविंदगढ़ में आयोजित की गई। कुमावत समाज के पदाधिकारियों ने महारैली में चौमूं तहसील से लगभग बीस हजार से अधिक संख्या में बसों,वाहनों से विद्याधर स्टेडियम जयपुर में समाज बंधुओं के पहुंचने का आह्वान किया। तथा कुमावत महापंचायत  पोस्टर का विमोचन किया ।    मुकेश वर्मा सचिव पी सी सी राजस्थान ने कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए गांव- गांव ढाणी - ढाणी तक पहुंचकर संपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा -  परिचर्चा की गई । 21मई को समाज बंधु दुकानें बंद करने,मजदूरी ,व्यवसाय की छुट्टी कर जयपुर रैली में पहुंचने का आह्वान किया। डीडी कुमावत पूर्व जिलाध्यक्ष जयपुर देहात भाजपा ने कहा कि गांव की ढाणी ढाणी में सभी समाज बंधुओं से संपर्क कर रैली में  भाग लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं को महारैली में पहुंचकर   रैली को सफल करने का आह्वान किया। ललित तुनवाल ने आवागमन व्यवस्था, जलपान व्यवस्था ,समाज बंधुओं को रैली तक ले जाने की व्यवस्था पर  विस्तार पूर्वक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया  और एक दिन समाज के नाम का नारा दिया। चौथमल कुमावत जिलाध्यक्ष ने कहा कि  समाज, समाज हित सर्वोपरी रहेगा। कुमावत समाज को भी  सात प्रतिशत आरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों को निर्मित कलाकारों, कारीगरों का नामकरण किया जावें। प्रत्येक जिलों में कुमावत हॉस्टल बनाया  जावे तथा समाज उत्थान के बारे में अनेक बिंदुओं पर विचार प्रस्तुत किए।अनेक रामेश्वर  आईथान एवं बजरंग लाल मामोडिया ने शांत,अनुशासित रहकर  रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।सीताराम राजोरिया एवं सुभाष धीजपुरिया , ने बसों,छोटे वाहन को व्यवस्थित अलग अलग क्षेत्र से रवाना करने की योजना बनाई गई। युवा शक्ति बसंत धीजपुरिया, उमेश कुमावत,शेरसिंह कुमावत को पुरुषों,महिलाओं ,युवाओं को ले जाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई।  रामेश्वरआईथान ,रामावतार राजोरिया,  सुभाष धीजपुरिया, दिनेश धीजपुरिया,सुरेश बिल्टी,डॉ राकेश मारोठिया गोपाल मारोठिया , रामगोपाल सिसवा सिरसवा , गिरिराज भूरोदीया, सूरजमल भूरोदिया ,चौथमल  सिरसवा, बजरंग लाल मामोडीया, अर्जुन मूर्तिकार, देवीलाल कुमावत,गजानद धीजपुरिया, कैलाश  भूरोदिया,  प्रवीण  भूतोदिया ,गौरी शंकर कुंडलवाल कैलाश जलिंद्रा, घनश्याम सिरसवा  , मुकेश धमुनिया, राजेंद्र सिरसवा, रामस्वरूप मारवाल जिला महामंत्री, लालचंद आसीवल, रामगोपाल मारवाल सहित लगभग पांच सौ से अधिक संख्या में समाज बंधुओं ने  कार्यक्रम में भाग लिया।                                                                                                                                     कार्यक्रम का संचालन चौथमल कुमावत जिलाध्यक्ष एवं बजरंग लाल कुमावत ने किया।