कांग्रेस की कथनी और करनी में है बड़ा अंतर- मोहित यादव 

कांग्रेस की कथनी और करनी में है बड़ा अंतर- मोहित यादव 

बहरोड़। भाजपा नेता मोहित यादव ने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव महतावास और गिगलाना में जनसंपर्क किया। बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से बातचीत की। किसानों से फसल खराबे पर सरकार द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि अब तक उन्हें फसल खराबे में राहत से जुड़ा कोई सन्देश नहीं मिला है। लोगों ने असंतोष जताते हुए यह भी कहा कि अब तक मौजूदा कांग्रेस सरकार और बहरोड़ विधायक से सिर्फ़ और सिर्फ़ निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस सरकार ने ना किसानों का कर्जा माफ़ किया, ना बहरोड़ विधायक ने पिछली फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाया
इस पर मोहित यादव ने कहा कि "किसान हित का मुद्दा, कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं है। उनकी प्राथमिकता में शामिल है भ्रष्टाचार, अत्याचार, घोटाले करना, जनता को ठगने का नया-नया तरीका अपनाना। उनकी इन कुनीतियों की वजह से ही किसान क़र्ज़ के बोझ तले दबे जा रहे हैं। लुभावने वादों के बदले जनता को मिला है सिर्फ़ और सिर्फ़ धोखा। यही वजहें इनकी बर्बादी का कारण बन रही हैं। आप सभी चिंता ना करें, धैर्य रखें, आगामी चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन दें और राज्य से कांग्रेस को विदा करें। भाजपा सरकार जल्द सब ठीक कर देगी।" 
गाँव वाले मोहित की बातों से सहमत रहे। मोहित ने सभी को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, जिसका सभी ने भरपूर लाभ उठाने का वादा किया। इस दौरान मोहित यादव के साथ अश्वनी टाइगर पूर्व मंडल अध्यक्ष, यशवंत उप सरपंच, संदीप मुन्ना महामंत्री मांजरी मंडल, ढिल्लू, नीरज पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, जसवंत गुरु जी, अजीत सरपंच, उदय सिंह राघव डेलीगेट उपस्थित रहे।