मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानी परिवार का सम्मान दिवंगत लोकतंत्र सेनानी प्रकाशचन्द शर्मा के परिवार को ताम्रपत्र देकर किया सम्मान

मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानी परिवार का सम्मान  दिवंगत लोकतंत्र सेनानी प्रकाशचन्द शर्मा के परिवार को ताम्रपत्र देकर किया सम्मान

जयपुर टाइम्स 

चाकसू:- (निस.) चाकसू विधानसभा क्षेत्र के राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राडोली निवासी दिवंगत लोकतंत्र सेनानी प्रकाशचन्द शर्मा के परिजन चाकसू निवासी धर्मपत्नी बीना देवी का शॉल ओढ़ाकर एवं पुत्र अंकुर शर्मा को ताम्रपत्र और परिजनों को सहभोज देकर आपातकाल की 50वीं बरसी पर मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मान किया गया। शर्मा के आपातकाल के दौर का स्मरण करते हुए आपातकाल में सही यातनाओं का स्मरण किया। और कहा कि हम ऐसा कानून जल्दी लाने वाले है जिससे कभी आपका सम्मान कम ना होगा। फिलहाल शर्मा की पत्नी को दिवंगत शर्मा के समकक्ष सरकार द्वारा सभी सुविधाएं प्राप्त है वही पुत्र शुभम शर्मा ने राज्य में पहली बार मुख्यमंत्री के ऐसे भव्य सम्मान समारोह एवं सहभोज की सराहना की एवं मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। शर्मा के परिजनों को मिले भव्य सम्मान पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है साथ ही चाकसू विधायक रामावतार बैरवा भी चाकसू निवास स्थान पर पहुंचकर लोकतंत्र सेनानी प्रकाशचन्द के परिवार का सम्मान किया। वहीं भाजपा पार्टी नेताओं सहित आमजन द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है इसी क्रम में 25 जून को ही भाजपा राजस्थान के निर्देशानुसार जयपुर देहात दक्षिण द्वारा फुलेरा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सासंद नारायण लाल पंचारिया द्वारा भी परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश व जिले के पदाधिकारी और क्षेत्रीय विधानसभा से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन कुमावत जिला उपाध्यक्ष श्रवण गुर्जर कोटखावदा, मण्डल अध्यक्ष बनवारी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।