इंदौर में 'महानायक नरेंद्र मोदी जिसने बदल दी देश की तस्वीर' पुस्तक का विमोचन सम्पन्न

इंदौर में 'महानायक नरेंद्र मोदी जिसने बदल दी देश की तस्वीर' पुस्तक का विमोचन सम्पन्न

इंदौर, मध्यप्रदेश— श्रीराम सेवा साहित्य संस्थान के मंच पर गत रात्रि 9 बजे 'महानायक नरेंद्र मोदी जिसने बदल दी देश की तस्वीर' पुस्तक का भव्य विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुस्तक की लेखिका सुशी सक्सेना, संस्थान की संस्थापिका दिव्यांजली वर्मा, प्रकाशक अवधेश कुमार यादव, डौली झा, सुभांषू शर्मा, और इंडियन आइरिस के संस्थापक नारायण सिंह राव 'सैलाब' मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में लेखिका सुशी सक्सेना की नई पुस्तक 'महानायक' पर चर्चा की गई, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर केंद्रित है। पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई प्रमुख योजनाओं और सुधार कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया गया है, जिनका उद्देश्य देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, और मेक इन इंडिया जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से देश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पुस्तक में इन योजनाओं के प्रभाव और उनके सकारात्मक परिणामों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है।

अंत में, दिव्यांजली वर्मा ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।