जयपुर में विद्वानों का निर्णय 31 अक्टूबर को मनेगी दीपावली पंचांग में तारीख को लेकर असमंजस बरकरार

जयपुर में विद्वानों का निर्णय 31 अक्टूबर को मनेगी दीपावली पंचांग में तारीख को लेकर असमंजस बरकरार

दीपावली की तारीख को लेकर चल रहे भ्रम को दूर करने के लिए जयपुर में देशभर के विद्वानों ने एकजुट होकर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित धर्मसभा में ज्योतिषाचार्यों और धर्मशास्त्रियों ने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या रहेगी, जो शास्त्रों के अनुसार दीपावली पूजन के लिए उपयुक्त है।

हालांकि, इसी विश्वविद्यालय के भोपाल केंद्र के भोजराज पंचांग में दीपावली 1 नवंबर को बताई गई है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। धर्मसभा के अध्यक्ष प्रो. रामपाल शास्त्री ने स्पष्ट किया कि भारत और पश्चिमी देशों में 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी, जबकि कुछ पूर्वी देशों में 1 नवंबर को यह पर्व हो सकता है।