- पेपरलीक दोषियों को बख्शेंगे नहीं  भजनलाल का धुआंधार प्रचार, नामांकन सभाओं में कांग्रेस पर किया वार 

- पेपरलीक दोषियों को बख्शेंगे नहीं  भजनलाल का धुआंधार प्रचार, नामांकन सभाओं में कांग्रेस पर किया वार 


जयपुर टाइम्स 
जयपुर(कासं.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में धुआंधार प्रचार किया और नामांकन सभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे। दौसा सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दौसा पहुंचे। जहां गुप्तेश्वर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के वक्त दौसा का तिरंगा लाल किले पर फहराया गया। पिछले पांच साल में जिसने युवाओं की आंखों में आंसू लाए थे उन्हें छोडेंगे नहीं। डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने सड़कों पर संघर्ष किया। मैं भरोसा दिलाता हूं कि पेपर लीक के दोषियों को छोडेंगे नहीं। चुनाव के वक्त किए गए वादों को 50% पूरा कर दिया गया है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का सबसे ज्यादा फायदा दौसा के लोगों का होगा। हम कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते बल्कि जनता की सेवा के काम करेंगे।

एक्सप्रेसवे लिखेगा जिले के विकास की तकदीर:

सीएम ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दौसा जिले के विकास की तकदीर लिखेगा। इस क्षेत्र का उद्योग लगेंगे। युवाओं को रोजगार के लिए राज्य सरकार ने 2 साल का भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया गया। हजारों पद खाली चल रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने युवाओं का भला नहीं सोचा। मैं भी गांव से आता हूं मुझे पता है किसानों को क्या समस्या आती है। जनता के भले के लिए नहर परियोजना तो आएगी ही नदियों को भी जोड़ा जाएगा। इससे पहले ही बंशीवाले की कृपा से सभी बांध भर गए। राज्य बजट में हमने सभी विधानसभा क्षेत्रों को बजट दिया, क्योंकि हमारी सरकार प्रदेश के 8 करोड़ लोगों की सेवा का काम कर रहे है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर वादे आज तक पूरे नहीं हुए लेकिन भाजपा सरकार अपने वादे पूरी करती है। कांग्रेस के वक्त घोटाले रोज सामने आते थे। कांग्रेस के सीएम सुशील शिंदे ने कहा था कि घोटालों की चिंता मत करो, जनता सब भूल जाती है। नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। जनता का पैसा जनता के काम आना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के लोगों में जनता के पसीने के पैसा खा गए। भाजपा सरकार जनता की कमाई का पैसा जनता के विकास के लिए ही खर्च कर रही है। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं का भविष्य खराब करने वाले पेपर लीक माफिया को जेल डालने का काम किया है। युवाओं को रोजगार के लिए एक लाख नौकरियां निकाली है। प्रदेश में उद्योग धंधे लगाने के लिए राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन किया का रहा है। दौसा के विकास के लिए भाजपा को जिताना जरूरी हो गया है।
भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के जरिए पानी लाकर किसानों का भला करने का काम करेंगे। शिक्षा को बढ़ावा देने एजुकेशन हब बनाने पर काम करेंगे। मैं मुख्यमंत्री का मुंशी बनकर काम करूंगा। इतने भारी वोटों से जिताकर विधानसभा भेजे। जिससे पार्टी की नजरों में हमारे नेताओं की साख बनी रहे।
इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, कोटा विधायक संदीप शर्मा, शाहपुरा विधायक लालाराम, राजेन्द्र मीणा, रामविलास मीणा, विक्रम बंशीवाल, महेन्द्र पाल मीणा, दर्शन सिंह गुर्जर, लोकसभा प्रत्याशी रहे कन्हैया लाल मीणा, पूर्व मंत्री गोलमा देवी, नंदलाल बंशीवाल, पूर्व सांसद आरके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह कसाना, प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र सैनी, बाबूलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्याय मोतीलाल मीणा, प्रवक्ता पंकज मीणा, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, टीकम सिंह गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।