महिला अत्याचारों को लेकर महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

महिला अत्याचारों को लेकर महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च


सवाई माधोपुर राजस्थान में बढ़ रहे दुष्कर्म एवं महिला अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर में प्रदेश अध्यक्ष रक्षाभंडारी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान में दिन प्रतिदिन महिला दुष्कर्म के केस बढ़ते जा रहे हैं हाल ही में भीलवाड़ा में 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची तोला गुर्जर को चार-पांच व्यक्तियों ने रेप करके जलते कोयले की भट्टी में जलाकर मार डाला इसी प्रकरण को लेकर महिला मोर्चा ने कांग्रेस कुशासन सरकार के खिलाफ एवं बालिका  तोला गुर्जर के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप रणथंबोर सर्किल पर कैंडल मार्च निकाला तथा 2 मिनट का मौन रखकर बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भरत मथुरिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी मीणा महिला मोर्चा महामंत्री सीमा गौतम जिला मंत्री एवं नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम संयोजक कृष्णा गुप्ता सावित्री शर्मा संतोष जैन जिला उपाध्यक्ष मीना जैन बजरिया मंडल अध्यक्ष गायत्री जांगिड़ मंडल महामंत्री कनक लता गौतम कार्यकारणी सदस्य चंचल गौतम लक्ष्मी शर्मा मनीषा असनानी लक्ष्मी कंवर चंद्रकला गुर्जर सहित कई महिला कार्यकर्ता बहने उपस्थित रहे
आशा शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा