राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे पुरानाबास के दो लाल    

राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे पुरानाबास के दो लाल    

                                                   पाटन नीमकाथाना,(निंस)।आगामी 28 मार्च से छत्तीसगढ़ के बघेली में होने वाली 30 वीं राष्ट्रीय स्तर कि थ्रो बॉल प्रतियोगिता में राजस्थान प्रदेश कि टीम में ग्राम पुरानाबास (नीमकाथाना) के दो होनहार खिलाडी खेलेंगे जो सम्पूर्ण सीकर जिले के लिए गौरव की बात है।राजस्थान थ्रो बॉल एसोसिएशन के जिला सचिव हेमेश सैन पुरानाबास ने बताया कि गांव पुरानाबास के खिलाडी आयुष और नवीन का चयन राजस्थान थ्रो बॉल एसोसिएशन द्वारा अजमेर जिले ब्यावर में आयोजित 21 से 24 मार्च तक के प्रशिक्षण शिविर में हुआ था। इस शिविर में जिले से चार खिलाडियों ने भाग लिया था जिनमें दो जनों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सैन ने यह भी बताया कि थ्रो बॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आजतक जिले का कोई खिलाडी नहीं पहुंच पाया था। यह पहला मौका है जब एक साथ, एक ही जगह के दो खिलाडियों को राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिल रहा है।