महालक्ष्मी महा यज्ञ का  हुआ समापन

महालक्ष्मी महा यज्ञ का  हुआ समापन


 वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया हवन 
परिक्रमा के लिए जुटे हजारों श्रद्धालु  
श्रीमाधोपुर
शहर के श्री सीताराम बाबा बावड़ी आश्रम पर चल रहे 17 कुण्डीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ शुक्रवार को वेद-मंत्रों और हवन के साथ संपन्न हो गया। आश्रम के महंत और महामंडलेश्वर ओमकार दास महाराज के सानिध्य में 9 दिवस तक चले श्री महालक्ष्मी यज्ञ के कारण पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। 


 जयकारों से गूंज उठा पांडाल

इस दौरान यज्ञ की पूर्णाहुति धार्मिक विधि विधान के साथ की गई। इसमें काफी संख्या में स्थानीय व बाहर के लोगों ने भक्ति व श्रद्धा के साथ अपनी भागेदारी निभाई। यज्ञ मंडप में अंतिम आहुति के मौके पर यज्ञ पांडाल जयकारों से गूंज उठा। पूर्णाहुति के बाद प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने देश के कोने-कोने से आए संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया


साधु-संतों का किया सम्मान, प्रसाद के साथ की गई विदाई

यज्ञ में आए हुए साधु-संतों, अतिथियों का भी सम्मान किया गया और प्रसाद के साथ विदाई की गई। शहर समेत आस-पास के गांवों के हजारों भक्तों ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर यज्ञ का महाप्रसाद लिया। दोपहर को शुरू हुआ भंडारा प्रसाद देर रात तक जारी रहेगा।       

भजनों पर नाची महिला श्रद्धालु

यज्ञ समापन के अवसर पर काफी संख्या में महिला श्रद्धालु पहुंची। महिला श्रद्धालुओ ने यज्ञ मंडप के पास लगे पांडाल में बैठकर भजन-कीर्तन किया। भक्ति में सरोबार महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।