राजस्थान में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर के शहीद स्मारक पर भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों और हिंसात्मक बयानों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने विशाल धरना दिया। डोटासरा ने भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बयानबाजी देश में हिंसा और विभाजन का माहौल पैदा कर रही है। 

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की और भाजपा सरकार पर विफलताओं को छिपाने के लिए "वन नेशन-वन इलेक्शन" जैसे जुमलों का सहारा लेने का आरोप लगाया।