सांभर ब्लॉक के पंचायत राज मंत्रालय कर्मचारियों ने किया चुनाव का बहिष्कार

सांभर ब्लॉक के पंचायत राज मंत्रालय कर्मचारियों ने किया चुनाव का बहिष्कार


जयपुर टाइम्स 
सांभरलेक। सांभरलेक पंचायत समिति मंत्रालय कर्मचारी संघ दो फाड़ होता दिखाई दे रहा है। पूर्व संघ की ओर से चुनाव का ऐलान किए जाने के खिलाफ कर्मचारी मुखर हो गए हैं और उन्होंने चुनाव तक का बहिष्कार कर दिया है। पंचायत समिति के अधीनस्थ कार्यरत पंचायत राज मंत्रालय कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पूर्व संघ की ओर से किए गए कार्य से असंतुष्ट होने  से 19 अक्टूबर को संघ के होने वाले चुनाव कार्यो का बहिष्कार किया गया। बैठक में सभी मंत्रालय कर्मचारियों ने पंचायती राज संघर्ष समिति के बैनर तले कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। पूर्व में बनी ब्लॉक स्तरीय को भंग किया गया। इस मौके पर पंचायत राज मंत्रालय कर्मचारी संघ के बाबूलाल मीणा, रमेश चंद कुमावत, रुपाराम राव, रूपनारायण कुमावत, पेमाराम बटेश्वर, मुकेश कुमावत, ऋतुराज सैनी, प्रेमलता, ममता मीना, पुष्पा चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, मालू राम वर्मा, ओंकार मल योगी, भगवती प्रसाद सुहालका, नोरत वर्मा, रघुवीर सिंह, हरि नारायण शर्मा, भागीरथ देवल, मन्नालाल वर्मा, चंद्र प्रकाश टेलर आदि की मौजूद रहे।