पशुओं के लिए संतुलित आहार कैसे तैयार करें: डॉ पवन शर्मा

पशुओं के लिए संतुलित आहार कैसे तैयार करें: डॉ पवन शर्मा

जयपुर पशुपालकों को सामान्यतः पशुओं के स्वास्थ्य व दूध उत्पादन अनुकूलित ना रहने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका एक मुख्य कारण पशुओं को संतुलित आहार नहीं मिलना है। संतुलित आहार में पशु के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उपस्थित होते हैं। यह पशुओं की 24 घंटे की पोषक आवश्यकताओं को पूरी करता है। पशु के शरीर भार, कार्य उत्पादन के आधार पर आहार की मात्रा का निर्धारण किया जाना चाहिए।

एक गाय को 2-2.5 किलोग्राम व भैंस को 2.5-3.0 किलोग्राम प्रति 100 किलोग्राम शरीर भार के अनुसार शुष्क आहार देना चाहिए।

पशु को को दिए जाने वाले आहार में दाना व चारा संतुलित मात्रा में होना चाहिए। दाने की मात्रा कुल आहार की 33% व चारा 67% के लगभग रखा जाना चाहिए। दाने में पशु को दलिया, बाजरा, मक्का, चौकर व खल आदि दी जानी चाहिए। पशु को हरा व सूखा चारा संतुलित मात्रा में देना चाहिए। चारे में लगभग 33% हरा व 67% सूखा चारा देना चाहिए। हरे चारे के लिए रिजका, बरसीम, हरी घासों का उपयोग किया जाना चाहिए तथा सूखे चारे में भूसा, हे आदि दे सकते हैं। दुधारू पशुओं में 2-2.5 किग्रा दूध पर 1 किग्रा दाना अतिरिक्त देना होगा तथा गर्भावस्था की अंतिम तिमाही में 1-1.5 किलोग्राम दाना अतिरिक्त देना होगा।