कृषि विस्तार अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

कृषि विस्तार अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू


बिजौलियां। फसल विविधीकरण परियोजना के तहत दो दिवसीय विस्तार अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने फसल विविधिकरण के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिए और बताया कि किस प्रकार यह रणनीति दक्षिणी राजस्थान के किसानों को बेहतर लाभप्रदता और दीर्घकालिक कृषि स्थिरता प्राप्त करने में मदद कर सकती है।परियोजना प्रभारी डॉ. हरि सिंह ने फसल विविधिकरण को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए आवश्यक बताया। कृषि अधिकारी उदय लाल कोली ने फसल विविधिकरण के आर्थिक लाभों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार किसान संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर सकते हैं 
कृषि अधिकारी सलावटिया  सोनिया धाकड़ ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों, विस्तार अधिकारियों और किसानों के बीच सहयोग किस प्रकार फसल विविधिकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करने में मदद कर सकता है। लक्ष्मी लाल ब्रह्मभट्ट ने फसल विविधिकरण के कार्यान्वयन के लिए एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की।