कांग्रेस नेता रियाजत खान पहलवानों के धरने को दिया समर्थन      

कांग्रेस नेता रियाजत खान पहलवानों के धरने को दिया समर्थन      

 
चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस  के पूर्व सदस्य रियाजत खान के नेतृत्व मे चूरू जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नई दिल्ली जंतर-मंतर पर देश के पहलवानों के समर्थन में धरना दिया। 
धरने को सम्बोधित करते हुए खान ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार लोकतंत्र का दमन कर रही है।  भाजपा के भ्रष्ट व्यक्ति पर कोई भी कार्यवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का नाम रौशन करने वाले पहलवानो के साथ जो शर्मनाक सलूक किया जा रहा है , जिसे जनता कदापि सहन नहीं कर सकती है। 
खान ने कहा जब मेडल लेकर आई थी तो देश की बेटियाँ बता रहे थे अब ये जाटों की बेटिया हो गई।भाजपा सरकार ने शीघ्र ही दोषी सांसद को गिरफ्तार नहीं किया तो अब देश की जनता सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। इस अवसर पर आरिफ पीथीसर, वरिष्ठ नेता जंगशेर खान ,आसिफ खान पीथीसर, लक्ष्मण राम व मुश्ताक खान मलनस सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। खान ने विनीता फोगाट, साक्षी मलिक व बलवान पूनियां आदि के साथ धरने पर बैठकर उनका समर्थन किया।