पीड़ित मानव की अहर्निश सेवा की तासीर बनी नजीर प्रधानमंत्री के सर्वकाल्याणार्थ सेवा मिशन की दिखी अभिनव झलक राजेन्द्र राठौड़ का जन्मदिन बन गया परोपकार दिवस 

पीड़ित मानव की अहर्निश सेवा की तासीर बनी नजीर प्रधानमंत्री के सर्वकाल्याणार्थ सेवा मिशन की दिखी अभिनव झलक राजेन्द्र राठौड़ का जन्मदिन बन गया परोपकार दिवस 


चूरू। कोई रक्दान कर रहा था, कही पूजा-अर्चना को दौर चल रहा था, कोई मेवों से राठौड़ को तोल रहा था तो कोई केक काटकर बधाई बांट रहा था। अवसर था विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं चूरू का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिवस का। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वकल्याणार्थ मिशन अन्तर्गत समर्पित राठौड़ के जन्मदिवस सेवा सप्ताह में क्या ग्रामीण और क्या शहरी क्षेत्र सेवा शिविर से सरोबार थे। इस सेवा शिविरों में हजारो यूनिट रक्तदान कर रक्तवीरों ने पीड़ित मानव के संजीवन संरक्षित कर जीवन मूल्यों की सार्थकता को सिद्ध कर दिया। 
ग्रामीण अंचलों से सेवा सप्ताह की पांच दिनों चली यात्रा में सहभागी बने रक्तवीरों ने हजारो यूनिट रक्त दान में दे दिया तो 21 अप्रैल को चूरू जिला मुख्यालय पर अंतिम दिन डाबला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और राजकीय नेत्र चिकित्सालय में आमजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्त दान किया। शहर में आयोजित दोनो शविरों में रक्तदान करनेवालों का हजूम उमड़ा। गर्मी का मौसम तीखी धूप के बावजूद रक्तदान करनेवालों का उत्साह कम नहीं हुआ। आमजन में स्नेह और कार्यकर्ताओं के नेह देखकर राठौड़ भी अभिभूत हो गए। 
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छोटी काशी चूरू के हमेशा  ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों एवं ग्रामवासियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान कर पीड़ित मानव की सेवा का अनुकरणीय कार्य किया है। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का अनुठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि राठौड़ सर्वसमाज के नेता है जो सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने बताया कि आज के शिविर में 409 यूनिट रक्तदान हुआ। 
इस अवसर पर प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व सभापति विजयकुमार शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा नेता ओम सारस्वत, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, जिला उपाघ्यक्ष अभिषेक चोटिया, पदमसिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, भास्करण् शर्मा, सत्तार खान, मदन गोपाल बालाण, प्रभा धंधावत, रजत शर्मा, राजेश माटोलिया, गोगराज सैनी, सुनील टकणेत, चंचल सोनी, नेहा मेघवाल, कपिल रक्षक, रमेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, रवि दाधीच, नीरज जांगिड़, संदीप पाटिल, सुरेन्द्र बावलिया, लोकेश सैनी, श्रीकृष्ण महर्षि, नरेन्द्र काछवाल, रवि आर्य, संजय सोनी, सुरेश प्रजापत, भागीरथ सैनी, सरिता जोशी, ओम इ्रदोरिया, अनवर थीम, दाउद थीम, मुकेश ओझा, श्रीराम पीपलवा, ताराचंद प्रजापत, नारायण बेनीवाल, चेतराम सारण, कैलाश शर्मा, कमल बुढाढरा, विश्वनाथ राजगुरु, नारायण बेनीवाल, विनोद गढ़वाल, बबीता भाकर, मीना कंवर, शोभा चैधरी, सुनिता प्रजापत, हरि भालेरीवाला व मुन्ना बजाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी रही। शिविर में अल्पसंख्यक मोर्चा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया।  

व्यापारियों ने किया सम्मान 
स्थानीय गढ़ चैपड़े पर व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर और ड्राई फ्रूट से तोलकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि चूरू उनका पहला प्यास है तो यहां के व्यापारी वर्ग से उनका गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा हर सुख-दुख में सहभागी बनने वाले व्यापरी बंधुओं के सुख-दुख में खड़ा रहकर अपना दायित्व निभाएंगे। उन्होंने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के अपने लक्ष्य पर चर्चा करते हुए बाजार में ढ़ाई करोड़ की लागत से सड़क बनाने की घोषण की। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, सुनील भाउवाला, संदीप पाटिल, सुरेश सारस्वत, शिवकुमार गोयनका, सुरेश शर्मा व निरंजन खिची आदि उपस्थित थे।