बहुत अच्छा सपोर्ट मिला तो तीन नए गानों के प्रमोशन के लिए फिर अलवर आई हूं -अभिनेत्री वंशु - अलवरवासियों के मिले प्यार व सहयोग की सराहना की  

बहुत अच्छा सपोर्ट मिला तो तीन नए गानों के प्रमोशन के लिए फिर अलवर आई हूं -अभिनेत्री वंशु - अलवरवासियों के मिले प्यार व सहयोग की सराहना की  

अलवर। शहर के काला कुआं निवासी हरियाणवी अभिनेत्री वंशु शर्मा एक बार फिर से हरियाणा सहित राजस्थान में धूूम मचाएगी। वे अपने नए गानों के प्रमोशन के लिए रविवार को अलवर आई ओर मीडिया से बात करते हुए अलवरवासियों से नए गानों के लिए सपोर्ट मांगा ओर पिछले गानों में अलवरवासियों के मिले प्यार व सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि अलवरवासियों के मिले सहयोग व प्यार वे कभी नहंी भूल पाएंगी।  
ऐसे में वे रविवार को पुन: अपने तीन नए गानों के प्रमोशन के लिए अलवर आई हैं। वंशु शर्मा ने बताया कि उनके दो नए गाने हरियाणवी सोनोटेक यूजिक चैनल पर रिलीज हुए हैं।  जिनका नाम है (बच्चे की जान 2)  इस गाने के मेल गायक हरियाणवी गायक राजेश सिंह पुरिया हैं और महिला गायक शिला कलसन और मेरे कोएक्टर आशीष सिंह पुरिया थे हैं। वहीं दूसरा गाना है (जीजा ऑन द घोड़ी)। यह गाना अंतरजातीय विवाह के ऊपर लोगों को जागरूक करने के संदेश को लेकर है। इसके गायक राजेश सिंह पुरिया और सलोनी तान्या नगर हैं। इस गाने में कोएक्टर मोहित सिंह पुरिया हैं। इन दोनों गानों के निर्देशक और निर्माता राजेश सिंह पुरिया ही है। इसी के साथ उनका तीसरा गाना जोकि शनिवार को ही रिलीज हुआ है वह गाना है (गन हाथ में)। यह गाना हरियाणवी यूजिक चैनल सारस फिल् स के बैनर तले रिलीज हुआ है। इस गाने के डायरेक्टर प्रोड्यूसर सोनू राठी और सिंगर हैं आशु ट्विंकल सुमित देशवाल हैं। इस गाने में मेरे कोएक्टर विकास सैनी हैं।
अभिनेत्री वंशु ने बताया कि इन तीनों गानों की शूटिंग हरियाणा के रोहतक जिले में और दिल्ली में हुई है। 
उन्होंने बताया कि अलवरवासियों के प्रेम ओर अपनेपन को देखते हुए रविवार को अपने नए गानों का प्रमोशन करने दोबारा आई हैं।