कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे सुभाष बैदी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे सुभाष बैदी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। गांधी आश्रम के अध्यक्ष सुभाष बैदी ने गांधी आश्रम में प्रेस वार्ता कर जल्दी ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सुजानगढ़ को जिला बनाये जाने की मांग करेंगे। बैदी ने गांधी आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सुजानगढ़ को जल्दी ही मुख्यमंत्री जिला घोषित करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। जल्दी ही इस बारे में जयपुर में प्रेस वार्ता, उसके बाद दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजली दी जायेगी। उसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सुजानगढ़ को जिला बनाये जाने की मांग की जायेगी। बैदी ने बताया कि सुजानगढ़ हर योग्यता जिला बनने के लिए रखता है और क्षेत्र के भविष्य को उज्जवल करने के लिए जिला बनाने के हर प्रयास होंगे।