लियो क्लब खैरथल मंडी के विपुल वालेचा बने प्रांतीय अध्यक्ष

लियो क्लब खैरथल मंडी के विपुल वालेचा बने प्रांतीय अध्यक्ष

खैरथल।
लियो क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष लियो नरेंद्र गुप्ता ने बताया की लियो डिस्ट्रिक्ट 3233E -1 की एनुअल कांफ्रेंस में लियो विपुल वलेचा को वर्ष  2023-24 के लिए डिस्ट्रिक्ट 3233E-1 का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए लियो रोहन अग्रवाल को लॉयन नरेश बंसल द्वारा निर्विरोध नियुक्त किया गया। जो की लियो व लायंस क्लब खैरथल मंडी के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लियो दीपक दुआ द्वारा की गई, मुख्य अथिति के रूप में सह प्रांतपाल प्रथम पीएमजेएफ लॉयन सुनील अरोरा, लियो ब्रांड एंबेसडर लॉयन नरेश बंसल, लियो डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर लियो लॉयन सज्जन अग्रवाल , आई.पी.एम.डी.पी लियो अनीश खान, आई.पी.डी.पी लियो लॉयन अखिलेश कौशिक, लियो डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी लियो राहुल गौतम मौजूद रहे।
लियो विपुल वालेच द्वारा डिस्ट्रिक्ट टीम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी के लिए लियो रवि गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष के लिए लियो गोविंद गुप्ता को नियुक्त किया गया। लियो क्लब खैरथल मंडी को बेस्ट क्लब ऑफ द डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड भी मिला।