विधानसभा चुनावों में अलवर शहर इस बार अभूतपूर्व विजय के साथ इतिहास रचेगा -पियूष गोयल  भाजपा अलवर शहर प्रत्याशी संजय शर्मा ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल

विधानसभा चुनावों में अलवर शहर इस बार अभूतपूर्व विजय के साथ इतिहास रचेगा -पियूष गोयल   भाजपा अलवर शहर प्रत्याशी संजय शर्मा ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर शहर प्रत्याशी संजय शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
नामांकन से पूर्व सभी कार्यकर्ता सुबह पुराना कटला सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर पर एकत्रित हुए वहां पर अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल विधानसभा प्रत्याशी संजय शर्मा एवं जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का 51 किलोग्राम की माला द्वारा स्वागत किया गया
तत्पश्चात वहां से एक विशाल रैली के रूप में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए मोती डूंगरी चुनाव कार्यालय पहुंचे इसके बाद प्रत्याशी संजय शर्मा ने मिनी सचिवालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुख्य बाजारों से नामांकन रैली के निकलते समय जगन्नाथ जी महाराज मंदिर, त्रिपोलिया महादेव मंदिर, लाल दरवाजा स्थित गणेश मंदिर सहित मार्ग में आने वाले प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। शहर के प्रमुख बाजारों में विभिन्न व्यापार मंडल, सामाजिक संस्थाएं एवं आमजन द्वारा रैली का स्वागत किया गया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा की इस बार राजस्थान से कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है कांग्रेस ने पिछले लगभग 5 वर्षों से राजस्थान की जनता को जो दुख और तकलीफ दी है उन पर महंगाई राहत शिविर जैसी खोखली राहतो की मरहम अब कुछ काम नहीं आएगी राजस्थान के अंदर कांग्रेस के कुशासन का अंत होकर सुराज की स्थापना होना तय है
अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकास तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा
इसी क्रम में अलवर शहर विधानसभा की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अभूतपूर्व मतदान करेगी और एक ऐतिहासिक विजय के साथ संजय शर्मा को विधायक बनकर पुनः विधानसभा में भेजने का काम करेगी 
नामांकन रैली के दौरान शहर विधानसभा प्रत्याशी संजय शर्मा का सहित जिले की विभिन्न समाज की संस्थाओं के द्वारा स्वागत किया गया।
और कुलदीप जैन, डॉ के के गुप्ता, सी ए श्रीकिशन गुप्ता , आदिनाथ शिक्षण संस्थान संजय जैन, होप सर्कस व्यापार समिति अध्यक्ष अनिल बजाज, गाड़ी वस्त्र व्यापार समिति अध्यक्ष  दिनेश जादौन, पूजा सिंधी पंचायत अध्यक्ष रमेश नरवानी, की मंडी फल विक्रेता संघ अध्यक्ष रवि जुनेजा, चर्च रोड व्यापार समिति अध्यक्ष बिहारी पाराशर, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महापौर घनश्याम गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, इंद्रजीत पाटा, अशोक अग्रवाल, संजय सिंह नरूका, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश भार्गव,
जिला महामंत्री राम अवतार चौधरी, गोवर्धन सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ,मंत्री ऋषिराज शर्मा, कोषध्यक्ष प्रदीप जैन, विधानसभा संयोजक राजेंद्र शेखावत, के जी खंडेलवाल ,सुरेश यादव, दिनेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान रवि यादव राजेंद्र सैनी हरीश अरोड़ा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन, एस सी मोर्चा सीताराम किराड, एस टी मोर्चा महेश मीणा, महिला मोर्चा सुनीता मीणा अल्पसंख्यक मोर्चा इब्राहिम खान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर के के शर्मा, पार्षद सुमन चौधरी ,सतीश यादव, राम अवतार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शीला जांगिड़, सुनिल चौधरी, संजय जसाईवाल, धीरज जैन, घनश्याम सोनी, दुलली चंद, हेतराम यादव, संध्या, मंडल महामंत्री राकेश यादव, धर्मवीर जाटव रामनिवास प्रजापत, संजू यादव, सुरेश मेहता, राजेंद्र कसाना, कुलदीप जैन ,विजेंद्र जैन, के के मदान, संदीप गुप्ता, संजय भारद्वाज ,नवीन यादव ,प्रियांशु अरोड़ा,
राकेश शर्मा, नत्थी सैन, बलराम यादव, घनश्याम गुप्ता, दिनेश अग्रवाल,
तृप्ति जैमन, सम्मी सेतिया, अनीता जोशी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आमजन नामांकन रैली में उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने दी।