पिकलबॉल विश्व का तेजी से बढ़ता हुआ खेल- वीरेन्द्र पूनिया राज्य स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता हुई शुरू

पिकलबॉल विश्व का तेजी से बढ़ता हुआ खेल- वीरेन्द्र पूनिया राज्य स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता हुई शुरू


जयपुर। पिकलबॉल विश्व का तेजी से बढ़ता हुआ खेल है। पिकलबॉल खेल का जनक अमेरिका का माना जाता है। भारत में इसकी शुरूआत 2008 में हुई थी। राजस्थान में यह खेल 2012 में खेला जाने लगा। 8 से 80 साल की उम्र तक खेला जाने पिकलबॉल राज्य के 15 से अधिक जिलों में इस खेल की गतिविधियों को चलाने के लिए जिला इकाईयां कार्य कर रही है। यह बात शनिवार को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के मुख्य खेल अधिकारी द्वोणाचार्यी अवार्डी वीरेन्द्र पूनिया ने राज्य स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का उद्वघाटन कर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहीं।
पूनिया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के द्वारा खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के कारण युवाओं का रूझान खेल मैदानों की ओर होने लगा है। इसके परिणामस्वरूप राज्य की खेल प्रतिभाएं देश - दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है।
इससे पहले राजस्थान पिकलबॉल संघ के फाउण्डर एवं मुख्य संरक्षण करण सिंह ने  अतिथियों का स्वागत कर हुए प्रतियोगिता प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 16 वर्ष, 19 वर्ष, 35 वर्ष, 16 वर्ष, 50 वर्ष एवं 60 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक व बालिका एवं पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगें। प्रतियोगिता राउण्ड रोबिन लीग के आधार पर खेली जायेगी।
मुख्य अतिथि द्वोणाचार्यी अवार्डी वीरेन्द्र पूनिया ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय कर पिकलबॉल खेलते हुए प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया।
इस मौके पर राज्य संघ के अध्यक्ष रघुराज सिंह, चेयरमेन अश्विनी वाधना, सचिव रिपूदमन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव बारगोटी, प्रमोटर नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।