शेर सिंह मीना निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

शेर सिंह मीना निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

रैणी

 राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उप शाखा रैणी की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को माचाड़ी कस्बे में स्थित भावना सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रांतीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार जैन एवं निर्वाचन अधिकारी महेश चंद प्रजापत के देखरेख में सम्पन्न हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अतिरिक्त जिला मंत्री प्रदीप मीना ने बताया कि रविवार को आयोजित चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा रैणी ब्लॉक की कार्यकारिणी को निर्विरोध घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष शेर सिंह मीना, मंत्री रामखिलारी सैनी, महिला मंत्री मीना, कोषाध्यक्ष लोकेश शर्मा को सर्वसम्मिति से निर्विरोध चुना गया। प्रांतीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार जैन एवं निर्वाचन अधिकारी महेश चंद प्रजापत ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं रैणी ब्लॉक में से जिला महासमिति में ललतेश शर्मा, लोकेश शर्मा, चंचल शर्मा, रामसिंह बैरवा, लोकेश शर्मा छिलोड़ी, लल्लूराम मीना, ज्ञानदास महावर को शामिल किया गया