ओड समाज की चेतावनी: रामगढ़ उपचुनाव में टिकट नहीं मिला तो बनाएंगे तीसरा विकल्प  

ओड समाज की चेतावनी: रामगढ़ उपचुनाव में टिकट नहीं मिला तो बनाएंगे तीसरा विकल्प  

अलवर। रामगढ़ उपचुनाव के लिए ओड समाज ने भाजपा से टिकट की मांग करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। ओड समाज सभा समिति के जिला अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि रामगढ़ में ओड समाज के 50 हजार से अधिक मतदाता हैं, जो हमेशा भाजपा का समर्थन करते आए हैं। लेकिन अगर इस बार भी भाजपा ने समाज की अनदेखी की, तो ओड समाज तीसरा विकल्प चुन सकता है, जो भाजपा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

उदय सिंह ने बताया कि पिछली बार भी ओड समाज ने भाजपा से टिकट की मांग की थी, लेकिन अनसुनी कर दी गई थी। इस बार समाज ने निर्मल प्रकाश सूरा को अपना उम्मीदवार बनाने की मांग की है। इसके समर्थन में अटल भाजपा सहयोग मंच के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया और जागा वंश लेखन सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार जागा ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखकर सूरा को टिकट देने की पुरजोर मांग की है।  

प्रेसवार्ता में समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने इस बार भी ओड समाज को नजरअंदाज किया, तो भाजपा के लिए यह कदम भारी पड़ सकता है।