रेनीवाल फाउंडेशन बनवा रहा वृद्धाश्रम

जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। रेनीवाल फाउंडेशन की ओर से नाइयों की बगीची में वृद्धाश्रम का निर्माण करवाया जा रहा है। इसको लेकर यहां बने कमरों का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। मनोज रेनीवाल ने बताया कि यहां करीब 20 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। वृद्धाश्रम में वास्तविक जरूरतमंद निःशक्त लोगों को रहने खाने सहित सभी सुविधाएं मिलेगी। 12 दिसम्बर को इस वृद्धाश्रम का उदघाटन होगा। सुबीर तोदी ने बताया कि वृद्धाश्रम को लेकर बगीची में बने सात कमरों का नवीनीकरण जोरों पर चल रहा है। इसको लेकर महावीर गोठड़िया, शिवभगवान मोयल, अवतार चोटिया, असलम खान, विनय सामरिया सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हैं।