आंधी में भी दमदार प्रदर्शन: UP के गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़े राफेल-जगुआर, पहली बार हाईवे पर नाइट लैंडिंग का ट्रायल

आंधी में भी दमदार प्रदर्शन: UP के गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़े राफेल-जगुआर, पहली बार हाईवे पर नाइट लैंडिंग का ट्रायल

भारत-पाक तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर ताकत का प्रदर्शन किया। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर जैसे फाइटर जेट्स ने आंधी-तूफान के बीच लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की। AN-32 विमान ने 'टच एंड गो' किया, वहीं एक अन्य विमान को तेज हवा के चलते दिशा बदलनी पड़ी। शुक्रवार शाम 7 से 10 बजे तक पहली बार हाईवे पर नाइट लैंडिंग शो आयोजित हुआ। शनिवार को दिन में फिर से एयरशो होगा, लेकिन नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है जिसमें हवाई पट्टी बनी है और यह देश का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे है जो रात में लैंडिंग की क्षमता रखता है। 36,230 करोड़ की लागत से बन रहा यह 594 किमी लंबा हाईवे मेरठ से प्रयागराज तक फैला है।