मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से देश में हुआ अभूतपूर्व बदलाव

मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से देश में हुआ अभूतपूर्व बदलाव

 

अलवर। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व सांसद पूनम महाजन का अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी द्वारा अलवर आगमन पर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर हसन खां स्थित अलवर सांसद कार्यालय में केंद्रीय मंत्री सांसद विधायक भाजपा संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रूप से टिफिन बैठक व सह भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व सांसद पूनम महाजन की तरफ से प्रेस वार्ता करते हुए केंद्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पूर्व मंत्री मदन दिलावर, शहर विधायक संजय शर्मा, मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री व सांसद के साथ
दो दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान की जानकारी देते हुए अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी ने बताया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचाने के उद्देश्य से संपूर्ण राष्ट्र में भाजपा पार्टी द्वारा  महाजनसंपर्क अभियान आयोजित किया जा रहा है , जिसका उद्देश्य अंतिम छोर तक केंद्र की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 2014 के बाद जो अभूतपूर्व बदलाव हुआ है उससे संपूर्ण देश में एक सकारात्मक माहौल है । पिछले 9 वर्षों में देश आत्मनिर्भरता के साथ विश्व में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि
देश में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान जो गरीब और अमीर के बीच एक बड़ी खाई बनी थी, उसे खत्म करते हुए भाजपा सरकार ने गांव गरीब दलित वंचित सभी वर्गों के लिए योजनाएं क्रियान्वित करते हुए उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इन्हीं उद्देश्यों के साथ आज11 जून को दोपहर 3:00 बजे ग्राम (कालूका)  पंचायत पीपली मुंडावर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व मुंबई सांसद पूनम महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इससे पूर्व अन्य कार्यक्रम आयोजित की होंगे।
 उन्होंने समस्त अलवर लोकसभा क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में विशाल जनसभा में पहुंचने का आग्रह किया है।