लोग अब न घर में सुरक्षित हैं और न बाजार में -गोयल

लोग अब न घर में सुरक्षित हैं और न बाजार में -गोयल


- बढ़ते अपराधों के विरोध में व्यापारियों ने जताया विरोध, दिया सांकेतिक धरना
अलवर। शहर में आए दिन हो रही चोरी, लूट, छीना-झपटी और साइबर ठगी की घटनाओं के विरोध में बुधवार को सभी व्यापारिक संगठनों ने एक मंच पर आकर घटनाओं को लेकर विरोध जताते हुए सांकेतिक धरना दिया। व्यापारियों ने बताया कि शहर में आए दिन अपराध बढ़ रहा है। बदमाशों में पुलिस का खौफ  तक नहीं है और व्यापारी असुरक्षित हैं। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने अभी विरोध जताया है आगे रणनीति बनाकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि पुलिस हर मोर्चे पर विफ ल है। बार-बार लूट, चोरी, छीना-झपटी के अलावा साइबर ठगी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को घटनाओं के फुटेज तक दिए गए हैं लेकिन इसके बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जाते हैं। दोषियों को जेल के पीछे होना चाहिए, लेकिन वो खुले में घूम रहे हैं। अब गुंडा तत्वों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। लोग न घर में सुरक्षित हैं और न बाजार में। इसके चलते व्यापारियों में भारी आक्रोश है। अभी सांकेतिक धरना दिया गया है। आगे रणनीति बनाकर आंदोलन करेंगे।
व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि सभी व्यापारिक संगठनों में पुलिस प्रशसन के खिलाफ  नाराजगी है। असल में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करता है। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ  नहीं है। बदमाश दुकान पर धमकी देकर जाते हैं। घर में घुसकर मारपीट और चोरी करते हैं। बैंक में रखा पैसा ठग लिया जाता है। पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज तक दे दिए जाते हैं, फिर भी बदमाशों को नहीं पकड़ा जाता है। विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ओर अपराधों पर लगाम लगाने व बदमाशों को पकडऩे की मांग रखकते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सभी संगठनों से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे।