सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही- शुभकरण चौधरी

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही- शुभकरण चौधरी

प्रधान माया गुर्जर ने नम आंखों से समर्थकों का किया शुक्रियादा...
  समर्थको ने किया जगह जगह भव्य स्वागत..

उदयपुरवाटी।
पंचायत समिति की प्रधान माया गुर्जर के जेल से जमानत पर रिहा होने पर समर्थकों में खुशी की लहर।प्रधान माया गुर्जर  एसीबी की कार्यवाही के बाद से जेल में थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई और जमानत मिली परन्तु समय अधिक होने के कारण 2 दिन की छुटी शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को प्रधान माया गुर्जर ज्यों ही जेल से बाहर आई तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधान का जयपुर से लेकर उनके गांव तक जगह-जगह माला पहनाकर व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रधान माया गुर्जर को पिछले एक महीने पहले सीकर एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। प्रधान माया गुर्जर पर ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। प्रधान माया के देवर भोलाराम गुर्जर को 50हजार नगदी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसी के साथ पंचायत समिति के विकास अधिकारी रहे बाबूलाल रैगर को भी एसीबी की टीम ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया था। प्रधान माया गुर्जर को बाहर लाने में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी  निरन्तर अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। चौधरी प्रधान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में ही मौजूद रहे। सोमवार को पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी जयपुर में स्तिथ जेल से प्रधान को लाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। बाद में प्रधान माया गुर्जर का जयपुर से लेकर उनके गांव नंगली तक दर्जनों जगह स्वागत हुआ। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने माया गुर्जर की रिहाई पर कहा कि वर्तमान विधायक व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक सीधी साधी महिला प्रधान माया गुर्जर पर एसीबी पर दबाब बनाकर कार्यवाही करवाई। अधर्म कभी जीता नही है, धर्म की हमेशा जीत हुई है, वर्षों से लड़ते आए है। माया गुर्जर अब शेष बचे कार्यकाल में ऐतिहासिक व जनता के विकास करने का नया प्रण लेकर आई है। बाबा साहब द्वारा बनाए गए कानून ने हमे अन्याय के खिलाफ लड़ने का साहस प्रदान किया है। कानून ने हमारा पूरा साथ दिया है। एसीबी के फर्जी सबूतों को कानून ने नकारा है। माया गुर्जर जीती है, आगे भी जीतेंगे, पूरे प्रकरण में माया गुर्जर बा इज्जत बरी आयेगी।
भैरूघाट पर समर्थकों ने प्रधान आगमन पर किया भव्य स्वागत      बॉक्स
प्रधान माया गुर्जर के जेल से बाहर आने के बाद में क्षेत्र के भैरूघाट पहुंची तो प्रधान माया गुर्जर गाड़ी से नीचे उतरते ही नम आंखों से समर्थकों का शुक्रियादा किया। प्रधान माया गुर्जर के एक महीने की लंबी जंग जीतने के बाद में क्षेत्र में पहुंची। प्रधान के साथ में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भी थे। प्रधान के स्वागत में क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

प्रधान माया गुर्जर ने सबसे पहले रिंगस भैरूजी के लगाई धोक।           बॉक्स
प्रधान माया गुर्जर के जमानत पर रिहा होने के बाद जेल से बाहर आने पर सबसे पहले रिंगस में स्तिथ भैरूजी मंदिर में धोक लगाई।       
ये रहे मौजूद...      बॉक्स
इस दौरान सरपंच संजू चौधरी सीथल, कोमल शेरावत पोंख, बागोली सरपंच जतन किशोर सैनी, घनराज सैनी चवरा, पंचायत समिति सदस्य पवन वर्मा मंडावरा, सरिता सामोता, रामसिंह खेदड़, कमल जाखड़, एकता चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी, पालिका प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र ढेनवाल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह,  नितेश सैनी, पवन शाह, झाबरमल सैनी, पार्षद तेजस छिपा, उमेश कुमावत, घनश्याम स्वामी, दिनेश सैनी, दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।