जन समस्याओं से परेशान महिलाओं ने मिनी सचिवालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन 

जन समस्याओं से परेशान महिलाओं ने मिनी सचिवालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन 


- भाजपा युवा नेत्री रिंकी वर्मा ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
अलवर। भाजपा युवा नेत्री रिंकी वर्मा के नेतृत्व में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओ ने सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां महिलाओं ने हाथों में राशनकार्ड लेकर विरोध जताया। 
महिलाओं का आरोप था कि सरकार से कहा कि उनको फ्री राशन नहीं मिल रहा है। महिलाओं को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर चक्कर काटने पड़े रहे हैं। आखिर वे थक हारकर मिनी सचिवालय में पहुंची और अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। भाजपा युवा नेत्री रिंकी वर्मा ने कहा राशन की छोड़िए जनता को उनके हक का पानी तक नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री की योजना जल जीवन मिशन से आ रहे पानी पर भी प्राईवेट ठेकेदार पैसे की उगाई में लगे है और सप्ताह सप्ताह पानी नहीं छोड़ते। जिससे महिलाओं को बड़ी समस्या आ रही है।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई रिंकी वर्मा ने कहा कि मैंने हमेशा जनता के बीच रहकर के हक की आवाज को उठाती रही हूं। कांग्रेस सरकार को कई बार चेताया है जनता को छोटे-छोटे काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है वह ठीक नहीं है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि अलवर ग्रामीण में मंत्री टीकाराम जूली ने भ्रष्टाचार मचा रखा है। महिलाओं को पानी नहीं मिल रहा है। रोड टूटे पड़े हैं। स्कूलों में भी बच्चों को पीने को पानी नहीं मिल पाता है। दूसरो भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। हर काम के लिए पैसे देने पड़ते हैं। आखिर में महिलाओं राशन कार्ड लेकर मिनी सचिवालय में अफसरों के पास आए हैं ताकि उनको हकीकत पता चले। इन सब कारणों के चलते अलवर ग्रामीण की जनता में गुस्सा है। देसूला के गांव की महिलाओं ने कहा कि उनके वहां पीने के पानी का संकट बहुत अधिक है। कोई उनकी सुनने वाला नहीं है।
इस मोके पर विमला देवी मण्डलअधक्ष्य महिला मोर्चा, इंद्रा  बनिता बबीता धोली मंजु ललवाती पिंकी मीरा देवी किरण कश्मीरी सरीना मेमूना कमला सुनीता रामवाई शाहिद बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।