समाजसेवी अमित कुमार मेहता का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया  

समाजसेवी अमित कुमार मेहता का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया  

फालना। गोभक्त और समाजसेवी अमित कुमार मेहता के 45वें जन्मदिवस पर फालना बाजार में गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

इस अवसर पर फालना सीआई विक्रम सिंह संधू, जैन संघ अध्यक्ष अरुण चौधरी, व्यापार संघ के श्याम सिंह जोधा, उद्योग मंडल डायरेक्टर रामकिशोर गोयल सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बधाई दी। मेहता ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए प्रेरणास्रोत बताया।  

कार्यक्रम में व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति ने इसे खास बना दिया। सभी ने मेहता के समाजसेवा के कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।