ब्राह्मण महापंचायत द्वारा निम्स यूनिवर्सिटी को मिला बड़ा सम्मान

ब्राह्मण महापंचायत द्वारा निम्स यूनिवर्सिटी को मिला बड़ा सम्मान

जयपुर। पूरे भारत देश से ब्राह्मण महापंचायत के रूप में एकत्रित हुए ब्राह्मण समाज के लाखों बंधुओं द्वारा एकता की अविष्मरणीय मिसाल देखने को मिली। देश के कोन कोन से आए संतो द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदन से  कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इसके पश्चात ब्राह्मण समाज ने अपना अतुल्य योगदान देने वाले बंधुओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर निम्स यूनिवर्सिटी के निदेशेक डॉक्टर पंकज सिंह को चिकित्सा (निम्स अस्पताल) एवम शिक्षा के क्षेत्र में लगातार वर्षो की जा रही जरूरत मंद की सहायता एवम असहाय मरीजों के लिए करोड़ों का निशुल्क इलाज के लिए धन्यवाद गापित कर चांदी  का फरसा देकर सम्मानित किया गया। डॉ पंकज सिंह ने अपने उदबोधन में कहा की यह सम्मान एक गौरव की बात है तथा निश्चित रूप से हमे एक नया संबल प्रदान करेगा निम्स अस्पताल द्वारा सेवा की ये मुहिम हमेशा चालू रहेगी आशा है कि आप सब समाज बंधुओ का  स्नेह व आशीर्वाद सदैव ऐसे ही बना रहेगा।
इस पहले महापंचायत की पूर्व संध्या पर डॉ पंकज सिंह द्वारा एक सोशल वीडियो मैसेज दिया गया था जिसमें ब्राह्मण समाज के लिए निस्वार्थ सहायता एवम सेवा के हमेशा तयार  रहने का संदेश दिया।