महिलाओं ने किया मटकाफोड़ प्रदर्शन

महिलाओं ने किया मटकाफोड़ प्रदर्शन


सुजानगढ़ (नि.सं.)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल किल्लत से लोग परेशान होने लगे हैं। भोजलाई रोड स्थित ढाणियों में रहने वाली महिलाएं उपखंड कार्यालय पर पहुंची और कॉमरेड रामनारायण रूलानिया के नेतृत्व में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान नायकों की ढाणियों से आई महिलाओं ने बताया कि 8 महीनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है और प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। इसलिए आज मजबूर होकर मटकाफोड़ प्रदर्शन किया गया है। एसडीएम मूलचंद लूणिया ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। 
 इस दौरान महिलाओं ने बताया कि बच्चे नहा नहीं पाते, पशुधन के लिए संकट खड़ा हो गया है, हमारा समाधान किया जावे। इस दौरान एडवोकेट बनवारी लाल बिजारणिया, मुमताज काजी, देवराज, ढाणियों से रूक्मा देवी, मोहनी देवी, एडवोकेट गंगाधर मूंड, देवाराम, मुनाराम, भोलूराम, रामेश्वरलाल, भगवानाराम, सांवरमल, बीदामी, लिछमा, कान्ता, सरली, जेठी, कमला, संतोष, सोनाराम, हजारीराम, देवाराम, किसनलाल छरंग, मोहनलाल मेघवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते वक्त महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर अपना आक्रोश जाहिर किया। महिलाओं ने बताया कि हजार रूपये से पानी का टेंकर डलवाना उनके बस की बात नहीं है।