मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट।

जमाल खान बाली
पाली बाली/ 17 दिसंबर 2024
मुख्यमंत्री भजनलाल का बाली दौरा संभावित है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दौरे की तैयारियों को तेज करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह मुंडारा ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। राजकीय विद्यालय मुंडारा के पीछे मैदान में हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री मुंडारा आ सकते हैं। इसके चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
अधिकारियों ने दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।