विश्व योगा दिवस:-अल्फा योगा कॉलेज फुलेरा "   अल्फा योगा कॉलेज फुलेरा में योगाचार्य अशोक शेष्मा द्वारा योगा शिक्षार्थियों को महाविद्यालय परिसर में योगा अभ्यास कराया गया।

विश्व योगा दिवस:-अल्फा योगा कॉलेज फुलेरा "   अल्फा योगा कॉलेज फुलेरा में योगाचार्य अशोक शेष्मा द्वारा योगा शिक्षार्थियों को महाविद्यालय परिसर में योगा अभ्यास कराया गया।


   शेष्मा जी ने योगा शिक्षार्थियों को बताया कि प्राप्त प्रतिदिन योग करना चाहिए, जिससे हमारा तन और मन स्वस्थ एवं निरोगी रहता है। आजकल भाग-दौड़ कि जिंदगी में हम शारीरिक परिश्रम एवं व्यायाम नहीं कर पाते हैं। जिससे शरीर में आलस्य एवं थकान महसूस होती है। मोटापा, शुगर, बीपी, क्रोधित स्वभाव के साथ अनेक बिमारियों से ग्रस्ति हो जाते हैं। हमें निरोगी एवं स्वस्थ जीवन जिन्हें के लिए प्रतिदिन प्रातः काल योग को जीवन में उतारना चाहिए।
  शिक्षकों में सुरेश चौधरी, गोपाल सैनी, दिनेश कुमार शर्मा, चेतन कुमावत, प्रकाश चौपड़ा, अभिषेक कालीरावणा, संदीप चौहान, सुशील त्यागी, एवं मनभर कालीरावणा आदि उपस्थित रहे।
    संस्था निदेशक घीसालाल कालीरावणा ने सभी आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।